Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में लेन देन या हत्या की आशंका ;नामली में लहसुन व्यापारी शिवम का मिला शव, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन,पुलिस ने 5 क़े खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम /जिले के नामली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक लहसुन व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जहां इसे संदिग्ध मौत बता रही थी, वही परिजन और मृतक का समाज इसे हत्या बता रहा था। समाज के लोगों ने दो घंटे तक थाना घेरा और दबाव में आई पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कायमी की की है।

1770997397374976 2

जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर स्थित नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले से घर से लापता था। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (27) निवासी सेमलिया रोड, नामली के रूप में हुई है।

शिवम लहसुन का व्यापारी था। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नामली पहुंचे और बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के अनुसार मौके से शिवम की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुए हैं। शिवम के परिवार में माता कला बाई, पिता कन्हैयालाल और छोटा भाई प्रदीप राठौड़ हैं। मृतक अविवाहित था। नामली थाने के बाहर मृतक का शव रखकर दो घंटे तक समाजजनों ने हंगामा किया, वही पुलिस इन्हे उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन देती रही, मगर परिजन नही माने, ऐसे में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत 5 लोगो पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

See also  रतलाम/आगामी गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपे : सभी शासकीय कार्यालय पर हो विद्युत सज्जा एवं ध्वजारोहण-कलेक्टर

पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

मृतक के परिजनों का कहना है कि इसके सिर पर चोट के निशान है, आसपास सल्फास दवाई के कुछ कागज मिले है, मगर मृतक के मुंह में सल्फास नही थी ऐसे में स्पष्ठ है कि इसे मारा गया है। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। अभी मामला जांच में

IMG 20260213 WA0038

चंदन शर्मा रुपए मांगने आया और मृतक को ले गया

मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 फरवरी को सुबह 10 बजे मेरे घर पर चंदन शर्मा निवासी रतलाम मेरे घर पर आया था और मेरे भाई शिवम को घर से बाहर बुलाकर पैसो की लेनदेन की बात की ओर अपने साथ लेकर चला गया था। उसके बाद मेरे पिताजी ने शिवम को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। फिर उसके बाद मैने नामली में शिवम को ढुढने का प्रयास किया तो शिवम नहीं मिला। उसके बाद में मेरे बड़े भाई को ढुढने के लिये मेरे गोदान पर गया तो वहा पर अनुराग पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली, अभिजीत पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली एव चंदन शर्मा पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम, पराग शर्मा पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम एव महेश शर्मा निवासी रतलाम (चंदन एव पराग के पिता) ये लोग मिले। जिनसे मेरे द्वारा मेरे भाई के संबंध में पुछा गया कि मेरे भाई को सुबह तुम साथ में लेकर गये थे उसका कोई पता नहीं चल रहा है बताओ वो कहा है तो जिस पर इन सभी लोगो ने मुझसे गाली गलोज करने लगे एवं कहने लगे की हम तेरे घर पर जाकर बैठ रहे है हम तेरे भाई शिवम से पैसे मांगते है। उसके बाद शाम करीबन 09.51 बजे उक्त पांचो व्यक्तियो मेरे घर पर दो कार एव एक स्कुटी लेकर आये थे एव घर के बाहर बैठे ओर कहा कि हम तेरे भाई से पैसे मांगते है वह हमारे पैसे नहीं दे रहा है एवं उसके बाद आज सुबह मुझे मालूम पड़ा कि मेरे भाई की लाश सगस बाउजी मंदिर के पास रतलाम रोड पर पडी हुई है तब मैने अन्य जनों के साथ जाकर देखा तो मेरे भाई की लाश पड़ी हुई थी एवं वह चित अवास्था में पड़ा मिला। मुझे इन लोगो पर शंका है इन लोगो के द्वारा मेरे भाई के साथ कुछ गलत किया गया है जिनके कारण मृत्यु हुई है। इन लोगो ने मृतक मेरे भाई को पूर्व में भी रुपयों की लेनदेन को लेकर परेशान किया है।

See also  Ratlam/शिवगढ़ और नामली में संस्कार सप्ताह के तहत बजरंग दल द्वारा"रन फॉर हेल्थ" का आयोजन

IMG 20260213 WA0039

TAGGED:
Share This Article