Ratlam News /श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न : दान पत्र भी खोला,38 हजार की दानराशि निकली,30 किलो चांदी का सिंहासन बनेगा

Admin
By Admin

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम 27 जुलाई। श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर रविवार को दान पत्र खोला गया जिसमें 38000 निकले। श्री गणेश चतुर्थी के दिन 11000 लड्डू की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उत्सव के तहत 30 किलो चांदी के सिंहासन पर श्री गणेश जी महाराज अन्य भगवान विराजित होंगे। विराट प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

- Advertisement -

रविवार को श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर पर दोपहर में बैठक हुई। बैठक में 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश उत्सव को लेकर चर्चा की गई। समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि पैलेस रोड ट्रस्ट श्री गणेश सत्संग मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के साथ मंदिर के दान पत्र को भी खोला गया। 10 दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निमीष व्यास, समाजसेवी ओम प्रकाश सोनी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास की उपस्थिति में दान पत्र को खोला गया। दान पत्र से 500 के 109 नोट, 200 के 58 नोट, 100 के 595 नोट, 50 के 826 नोट, 20 के 2158 नोट, 10 के 2662 नोट , 5 के 11 नोट एवं सिक्के करीब 38000 रुपए के प्राप्त हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री गणेश उत्सव के पश्चात भक्तों के सहयोग से भगवान श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी, भगवान श्री अर्धनारीश्वर एवं वेद माता गायत्री जी के लिए 30 किलो चांदी का सिंहासन बनवाया जाएगा। मंदिर के दीवाल एवं फर्श पर ग्रेनाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।

हर शाम होगी विशेष आरती

श्री गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणपति जी महाराज को 10 दिवसीय स्वर्ण बर्क का चोला चढ़वाया जाएगा। श्री गणेश चतुर्थी पर मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से 11000 लड्डू का वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन शाम को विशेष आरती होगी। श्री गणेश उत्सव पर मंदिर के अंदर और बाहर लाइट डेकोरेशन फ्लावर डेकोरेशन एवं टेंट डेकोरेशन किया जाएगा

होगी विराट मूर्ति की स्थापना

दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव पर विराट मूर्ति की स्थापना की जाएगी। श्री गणेश विसर्जन पर रात्रि में मंदिर से चल समारोह एवं झांकी का आयोजन भी किया जाएगा।

यह थे मौजूद

बैठक में पार्षद धर्मेन्द्र रांका, ट्रस्ट के सचिन सिंह देवड़ा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रत्ना पाल, सारिका दवे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, श्रेयांश मोदी, मनीष सोलंकी ऋषभ शर्मा, कालू सोलंकी, नरेंद्र सिंह चौहान, अजय यार्दे, संजय पेमाल, अशोक गुर्जर, महिपाल सिंह, बलवंत सिंह पवार, गोपाल शर्मा, सुनील माली, हेमंत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, सरोज कपूर, संगीता कपूर, सपना दुबे, मुकेश व्यास, राजीव शर्मा, वासुदेव बैरागी, भोला बैरागी, सत्यम अवस्थी, संजय राठौर, निखिल शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, दीपक शर्मा टिल्लू आदि मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article