AAJ24

[state_mirror_header]

सैलाना के पास बड़ा हादसा : तेल से भरे टैंकर में दो बार लगी आग, 1500 डिब्बे और ट्रक जला,डायल-112 और फायर टीम ने पाया काबू

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260227 WA0040

- Advertisement -

रतलाम, 27 फरवरी जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवन और सैलाना के बीच स्थित घाट पर गुरुवार देर रात रिफाइंड तेल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। समय रहते डायल-112 पुलिस जवानों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

IMG 20260227 WA0039

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टैंकर अहमदाबाद कड़ी से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की ओर आ रहा था। इसी दौरान सरवन घाट पर टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को रात्रि 12:25 बजे मिली। सूचना मिलते ही सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया तथा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया।

IMG 20260227 WA0042

मौके पर पहुंचकर डायल-112 स्टाफ उपनिरीक्षक वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं पायलट जीवन खराड़ी ने फायर टीम के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास किए और आग पर नियंत्रण पाया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया।

IMG 20260227 WA0041

सुबह करीब 9 बजे टैंकर में दोबारा आग लगने की सूचना मिली। इस पर डायल-112 के आरक्षक पाटीदार और पायलट युसूफ शाह पुनः मौके पर पहुंचे और फायर टीम के साथ मिलकर आग बुझाई। एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से टैंकर में भरे ऑयल को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए रास्ता बनाया गया, जिससे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से हालात जल्द सामान्य कर दिए गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

See also  17 November Horoscope : जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे इस राशि के जातक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन …

डायल-112 जवानों और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर समन्वय के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस और फायर टीम की सराहना की है।

Share This Article