Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में नशे के कारोबार पर पुलिस का अभियान जारी : दो माह में साढे तीन करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त,63 आरोपियों पर कार्यवाही

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/29 नवम्बर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रारम्भ किये गए अभियान में पुलिस ने बीते दो महीनो में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। इस दौरान पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा के अवैध मादक पदार्थ जब्त किये है।

- Advertisement -

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मादक पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से अभी तक जिले भर के सभी थानों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 35 प्रकरण दर्ज कर 63 आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की गई। अभियान के तहत 1338 किलो डोडाचूरा कीमती 27,59,500 रुपए, 28 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 78,000 रुपए, 3 किलो 279 ग्राम एम डी कीमती 3,25,44000 रुपए, 3 किलो 647 ग्राम गांजा कीमती 35,200 रुपए, अफीम 450 ग्राम कीमती 30,000 रुपए सहित कुल मशरूका कीमती 03 करोड़ 58 लाख 96 हजार 700 रुपए का जप्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

See also  मामला सड़क निर्माण का ; पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी पहुंचे नगर निगम,जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दास्त नही होगा, सड़के नहीं सुधारी तो अब बैठूंगा अनशन पर
TAGGED:
Share This Article