AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;रतलाम पब्लिक स्कूल की निदेशिका व प्राचार्य संयोगिता सिंह का हुआ सम्मान,रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वुमेन इंडिया लीडर्स में

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,29 जून शहर की ख्याति को देश विदेश में बढ़ाने के लिए समाज के कई लोग निरंतर प्रयासरत रहते है जिसमें से एक बहुचर्चित नाम रतलाम पब्लिक स्कूल की निदेशिका व प्राचार्य डॉ. संयोगिता सिंह का भी है

- Advertisement -

नीता अम्बानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन हर वर्ष कुछ चुनिंदा महिलाओं को चयनित कर फेलोशिप प्रदान करता है और इस वर्ष वुमेनलीडर्स इंडिया फ़ेलोशिप 2024-25 के लिए संयोगिता सिंह का भी चयन किया गया था।

अपना पूरा जीवन शहर के शैक्षणिक विकास को समर्पित करने के लिए ही श्रीमती सिंह को इस फेलोशिप के लिए चुना गया था। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पिछले दस महीनों के कार्यकाल में उद्यमी श्रीमती सिंह को समाज कल्याण के कार्यों में सशक्त बनाने तथा नेतृत्व क्षमता निर्माण प्रदान करने का कार्य किया गया जिसके पश्चात श्रीमती सिंह अब भविष्य में रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज के भीतर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए समर्पित रहेगी।

इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने बताया कि इस ट्रेनिंग को करके वह एक नई ऊर्जा को महसूस कर रही है और समाज, शहर तथा देश को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए तत्पर है।

सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें रिलायंस फाउंडेशन के प्रबंधन समिति के सदस्यों, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उद्यमियों तथा फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत करी।

See also  बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला
Share This Article