AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News: रतलाम पुलिस का 24 घंटे में खुलासा ; महिला चेन स्नेचर गिरोह पकड़ा : 30 ग्राम से अधिक वजनी सोने की चेन और अर्टिगा कर जब्त-चार महिला, एक पुरुष, एक बालिका को किया गिरफ्तार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260314 WA0124

- Advertisement -

Ratlam: शहर में चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला चेन स्नेचर गिरोह के पांच सदस्यों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।

IMG 20260314 WA0103

बताया गया कि 13 मार्च को दशा माता के त्योहार के दौरान महिलाएं हरदेवलाल की पीपली स्थित मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात महिला गिरोह ने फरियादिया विद्या पति आशीष माहेश्वरी (उम्र 42 वर्ष) की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गई करीब 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एमपी09 एआर 0301 नंबर की आर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

अलका पति सन्नी हटकली (35) निवासी जलगांव, महाराष्ट्र, हाल मुकाम परदेशीपुरा इंदौर

See also  रतलाम/चिकलाना में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश : 10 किलो 930 ग्राम एम डी, निर्माण सामग्री,चारपहिया वाहन भी ज़ब्त ; दिलावर खान पठान सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने (30) निवासी शेगांव, जिला बुलढाणा महाराष्ट्र, हाल मुकाम इंदौर

सुष्मा पति विनायक हतागले (27) निवासी जलगांव महाराष्ट्र, हाल मुकाम इंदौर

पूजा पति एनेश सक्ते (27) निवासी परदेशीपुरा, इंदौर

कमल पिता देवीसिंह राजोरिया (42) निवासी हातोद, जिला इंदौर

एक बालिका भी गिरोह में शामिल पाई गई

पुलिस के अनुसार यह गिरोह भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस, साइबर सेल रतलाम और थाना धामनोद जिला धार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, राजसिंह, विकास बोरासी, आरक्षक अविनाश मिश्रा, महिला आरक्षण वर्षा केथवास, वर्षा पाटीदार, प्रवीणा सोलंकी चन्दरसिंह मार्को, महेन्द्र, संदीप शर्मा, प्रवीणा सोलंकी, मेघा राणा, सायबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, उपनिरीक्षक जीवन बारिया , राजा तिवारी, प्रधान रक्षा मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायंण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, मयंक व्यास, विपुल भावसार एवं थाना धामनोद जिला धार से उप निरीक्षक राहुल चौहान, दीपिका बामनिया, रविन्द्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Share This Article