Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

ड्यूटी पर जाते समय हादसे में शहीद आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर तथा एसबीआई के रीजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही ने दिवंगत आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला सरगुजा पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी कुसुम सिंह को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। 17 सितम्बर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

- Advertisement -

13 मार्च 2026 को डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बैंक अधिकारियों के साथ दिवंगत आरक्षक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दी गई है।

दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी कुसुम सिंह और परिजनों ने सहायता राशि प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि आरक्षक की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत नव आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके।

See also  सूरजपुर में जिला स्तरीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर दिया गया जोर,

इस अवसर पर एसबीआई डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवंगत आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article