HTML5 Icon

Ratlam News/सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, प्रवीण उपाध्याय अध्यक्ष और महिला मण्डल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी मनोनीत

Admin
By Admin

भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम /नगर के सर्व ब्राह्मण समाज की स्थापित एक मात्र संस्था सर्व ब्राह्मण महासभा के रतलाम नगर के वरिष्ठ जनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में बहु प्रतिक्षित नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोनयन प्रक्रिया में वरिष्ठ समाजसेवी संरक्षक प्रमोद व्यास,पातीराम शर्मा, बी एल पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सुर्यनारायण उपाध्याय, रामचंद्र शर्मा तथा निमिष व्यास के आशीर्वाद , एवं संदीपव्यास,अनुराग लोखंडे के मार्गदर्शन से ओम प्रकाश त्रिवेदी, एवं कौशल किशोर द्विवेदी को संयोजक तथा अध्यक्ष पद पर प्रवीण उपाध्याय तथा महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी को मनोनीत किया गया

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन व्यास, देव शंकर पाण्डे,सुनिल दुबे उपाध्यक्ष हेमन्त तिवारी, सत्येन्द्र जोशी, गोपाल कृष्ण व्यास, अरविन्द परसाई,पण्डित श्याम सांवरा,सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा,राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र शर्मा,राजेन्द्र चतुर्वेदी राजू हॉकी, महामंत्री विजय शर्मा, सचिव चैतन्य शर्मा, सह सचिव राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा ,कार्यालय मंत्री एवं सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्विवेदी, संगठन मंत्री सुनिल शर्मा,कुलदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी जलज शर्मा, हेमन्त उपाध्याय विधि सलाहकार अजय जोशी, शिक्षा प्रकोष्ठ मनोहर लाल पाण्डे, नारायण उपाध्याय, चिकित्सा प्रकोष्ठ विजय शर्मा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शरद चतुर्वेदी , सुधांशु शर्मा हर्ष उपाध्याय कर्तव्य त्रिवेदी का
मनोनयन किया गया।

महिला मण्डल कार्यकारिणी में रक्षा मिश्रा, सपना दुबे रेखा जोशी प्रतिभा आप्टे सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, रजनी उपाध्याय, रीता जोशी, भावना शर्मा, इंदु उपाध्याय, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी आदि को मनोनीत किया गया।

पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर श्री अरुण पुरोहित ने अपने निवास पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्होंने नवीन पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम नगर की संपूर्ण ब्राह्मण जातियों तथा संपूर्ण ब्राह्मण संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रतलाम नगर के ब्राह्मण समाज के विकास के लिए कार्य करने के लिए संकल्पित रहेगी। नव नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय द्वारा आभार धन्यवाद के साथ सभी से आशीष एवं सहयोग की कामना भी व्यक्त की गई।

TAGGED:
Share This Article