Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; नामली पुलिस ने दो घंटे में किया अंधे क़त्ल खुलासा,मामूली विवाद पर दो युवको ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,12 मार्च नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश महज दो घंटे के भीतर कर दिया। मामूली बात पर दो आरोपियों ने एक युवक की चाक़ू घोंपकर हत्या कर शव नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह फरियादी नेपाल पिता जगदीश डोडिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम सिमलावदाखुर्द थाना नामली को सूचना दी गई कि उसके भाई ईश्वर उर्फ छोटु की लाश ज़डवासाकला पुलिया के नीचे पडी हुई है। उसके पास ही उसकी टुटी हुई मोटर सायकल भी पडी है। ईश्वर उर्फ छोटु का गला कटा हुआ है। किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी अनुभाग रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, थाना प्रभारी नामली पतिराम डावरे, थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान, फिंगर प्रिंट अधिकारी दिनेश राठी, डॉग स्कॉड एवं सायबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया

घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। घटना स्थल से खून में लथपथ चाकू जप्त किए गए, जो दिखने में ढाबे पर उपयोग किए जाने वाले चाकू जैसे थे। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत जाति भाट निवासी बजरंग नगर रतलाम की तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

See also  रतलाम में विहिप मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक प्रारंभ ; गौ पूजन के साथ हुआ शुभारंभ,300 से अधिक पदाधिकार ,दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के बहनें उपस्थित थी

पूछताछ में विशाल ने बताया कि अपने दोस्त वीरेंद्र सिंह उर्फ उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया के साथ मिलकर ईश्वर उर्फ छोटू को मेरे ढाबे के पास बने पुल पर ले जाकर मारपीट कर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को नाले की तरफ लुढ़का दी तथा ईश्वर की मोटर साइकिल भी ढाबे से ले जाकर वही पटक दी।

उसके बाद आरोपी विरेन्द्रसिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से विशाल को घर छोड़ दिया जहां से दोनों आरोपी अलग अलग फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ देवांश एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल उर्फ देवांश ने बताया कि मृतक ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया मेरे ढाबे पर आकर गाली गलोच कर रहा था। ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया गालिया देते हुए विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया जो मेरे ढाबे पर बैठा था उससे भी विवाद कर रहा था। इसी कारण आरोपी विशाल और विरेन्द्रसिंह द्वारा ईश्वर की मारपीट कर चाकू से हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी
विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत जाति भाट उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम
विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया पिता लोभसिंह सोनगरा उम्र 25 साल निवासी ग्राम रिंगनिया थाना नामली

आरोपियों को गिरफ्तार करने में अतुल मित्तल एफएसएल अधिकारी रतलाम, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, उनि.अमित शर्मा, सउनि सरदारसिंह परमार, प्रआर रामचंद्र बारोड, प्रआर राहुल जाट, प्रआर ईश्वरसिंह राठौर, प्र आर निलेश पाठक, आर माखनसिंह, आर धर्मेन्द्र यादव, आर मनोहर नागदा, आर बहादुरसिंह चौहान, आर धर्मेन्द्र मईडा, आर कुलदीप व्यास, आर दीपक मकवाना सालाखेड़ी आर चालक संदीप जाट आर संजय खींची, आर मुकेश गणावा, सैनिक वीरेंद्र सिंह, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

See also  हरियाणा की शराब तस्करी और कच्ची महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Share This Article