Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News;बाजार बैठक वसुली तथा नगर निगम के बजट प्रावधानों की होगी जांच,नगरीय प्रशासन विभाग ने दिए आदेश,पारस सकलेचा ने की थी शिकायत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

बजट राशि के 104 पदों में भ्रामक आंकड़ों पर मांगा प्रतिवेदन,कांग्रेस ने किया था जंगी प्रदर्शन,बजट राशि में करोड़ों का गोलमाल

- Advertisement -

बाजार बैठक वसूली नहीं दे व्यवसायी

रतलाम,नगर निगम रतलाम द्वारा 29 मार्च 2025 को पारित बाजार बैठक वसूली के प्रस्ताव तथा 25 मार्च 2025 को प्रस्तुत 2025 -26 के बजट के आंकड़ों में करोड़ों के गोलमाल की पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर जांच के आदेश नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने दिए

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने शिकायत में कहा था कि बाजार बैठक के प्रस्ताव को नगर निगम अधिनियम की धाराओं के विपरीत रखा गया तथा पारित किया गया । एवं बजट के 104 मदों में आंकड़ों में हेर फेर कर करोड़ों का गोलमाल किया गया ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार बाजार बैठक वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने 29 मार्च 2025 को नगर निगम के गेट पर हजारों कार्यकर्ता और बाजार में सब्जी तथा ठेला एवं गुमटी व्यवसायी के साथ जंगी प्रदर्शन किया था तथा कांग्रेस पार्षदो ने सम्मेलन में आधे घंटे तक बाजार बैठक वसूली का जमकर विरोध कर धरना दिया तथा सम्मेलन से बहिर्गमन किया था ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया तथा निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि बाजार बैठक वसूली के जांच के मद्देनजर बाजार बैठक की वसूली नहीं की जा सकती । उन्होंने व्यवसायी से अनुरोध किया कि अगर कोई उनसे बाजार बैठक वसूली के लिए दबाव डालें तो वह इसकी शिकायत कांग्रेस से करें । वैसे भी अप्रैल से बाजार बैठक की वसूली होना थी , जो कांग्रेस की आपत्ति के बाद प्रारंभ नहीं की गई ।

See also  कायाकल्प-स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25,सूरजपुर जिला अस्पताल प्रथम, पर इमरजेंसी व अव्यवस्थाओं पर सवाल...

नेता द्वय ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मिला था, तथा उन्हें छलपूर्वक लाये गए बाजार बैठक वसूली के प्रस्ताव को निरस्त करने तथा बजट 2025-26 के 104 मदों में भ्रामक आंकड़ों को ठीक कर नया बजट देने के लिए ज्ञापन दिया था । तथा करोड़ के हुए गोलमाल की जांच के लिए मांग की गई थी । बोगस बजट पेश कर जनता के धन का दुरुपयोग करने तथा अप्रैल 2025 से अभी तक नगर निगम द्वारा जितना भी खर्च किया गया है , वह सभी धोखाधड़ी की श्रेणी में आयगा , तथा राज्य धन का दुरुपयोग माना जायेगा ।

कटारिया तथा वर्मा ने बताया कि 25 मार्च 2025 को परिषद सम्मेलन में बाजार बैठक वसूली का प्रस्ताव रखने तथा 29 मार्च 2025 को उसे पारित करने की सारी प्रक्रिया नगर निगम अधिनियम की धाराओं के विपरीत है । अतः उसे निरस्त किया जाना चाहिए । तथा उन्होंने बाजार में नीचे बैठकर सब्जी बेचने वाले तथा ठेला तथा गुमटी व्यवसाययों से अनुरोध किया है कि अगर नगर निगम वसूली करें तो उन्हें किसी प्रकार की राशि प्रदान नहीं करें । तथा‌ हमको सूचित करें।

कटारीया था वर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बजट 2025-26 में 2024-25 के आय के 37 तथा व्यय के 67 कुल 104 मदों में भ्रामक आंकड़े दिए गए हैं । जो करोड़ के गोलमाल की ओर इशारा करते हैं । उन्होंने बताया कि निगम संपत्ति भवन दुकानों से आय अप्रैल से दिसंबर 2023 के नौ माह तक 1.75 करोड़ बताई गई थी । वही आय अप्रैल 23 से मार्च 2024 के 12 माह में घटकर 65.25 लाख हो गई । तीन माह में एक करोड़ 10 लाख की आय कहां चली गई । इसी प्रकार कॉलोनी विकास तथा अनुमति हेतु प्राप्त राशि 3.15 करोड़ से घटकर 36.02 लाख हो गई। तीन माह में 2.80 करोड़ कहां चले गए । नेता द्रव्य ने तीखा प्रश्न किया कि 9 माह के अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 में 37 मदो में दिखाई गयी आय अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के 12 माह में कम कैसे हो‌ सकती है ।आय नहीं बढ़े , यह संभव है , लेकिन करोड़ों की आय लाखों में किसी‌भी हालात में नहीं बदल सकती है । स्पष्ट है कि करोड़ों का गोलमाल किया गया है ।

See also  Ratlam News; डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने भी मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डॉ. डी.एन.पचौरी सभा गृह पर

कटारिया तथा वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा द्वारा बाजार बैठक वसूली तथा बजट के भ्रामक आंकड़ों की शिकायत प्रमुख सचिव तथा आयुक्त नगरीय विकास को 17 अप्रैल 2025 को की गई थी , तथा इसी संदर्भ में उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को कानूनी नोटिस भी दिया था । इस पर आयुक्त भोपाल ने संभागीय संचालक उज्जैन को आदेश दिया कि वह नगर निगम रतलाम द्वारा अधिनियम की धाराओं के विपरीत बाजार बैठक वसूली के प्रस्ताव को रखने तथा पारित करने एवं बजट के 104 मदों में भ्रामक आंकड़ों की पारस सकलेचा की शिकायत पर जांच कर प्रतिवेदन भेजें ।

Share This Article