Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

डॉ. ममता साहू ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का नेतृत्व, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण होगा सर्वोच्च लक्ष्य

Priyanshu Ranjan

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा महिला सशक्तिकरण को आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

- Advertisement -

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ममता साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोग के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

- Advertisement -

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेगा।

डॉ. साहू ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन, प्रशासन और समाज के सहयोग से प्रभावी पहल की जाएगी ताकि प्रत्येक महिला को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, नगर निगम रायपुर के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, श्रीमती रजनी शेंगडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, श्रीमती सीमा डहरिया, गीतेश साहू सहित आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  मैनपाट में पेंशन के महज कुछ रुपए के लिए 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर 5 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर बैंक पहुंची बहु ने खोली सुशासन की पोल,
Share This Article