भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम/चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन पर्व पर भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि पंडित दिनेश व्यास घटवास द्वारा माता रानी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कन्या पूजन कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह और अकेडमी हेड डॉली भटनागर ने कन्याओ का पूजन कर उन्हें तुलसी के पौधे वितरित किये।
कार्यक्रम के दौरान अकेडमी हेड डॉली भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा हम किसान हे,कड़ी धुप में मेहनत करते हे.ताकि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा के साथ देश का नाम रोशन कर सके.
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचेड़ के श्री शिव नारायण, दिनेश जाट,नारायण जाट, कृपाराम गोड़ा, नारायण सिंह,गजेंद्र जी,राधेश्याम चौधरी,मोहन सरन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
