Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/शहर और ग्रामीण महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न:महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को संगठन में बढ़ावा देना – चूरू सांसद कासवान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक और चूरू सांसद श्री राहुल कसवान जी तथा जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल जी ने रतलाम शहर और ग्रामीण महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक में भाग लिया। इस बैठक में महिला पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और महिलाओं के हित में कार्य करने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -

राहुल कासवान जी ने कहा कि महिला कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को संगठन में बढ़ावा देना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को उनके हक और न्याय की जानकारी नहीं होती, इसलिए हमें उन्हें जागरूक करना होगा। हमें किसान, व्यापारी, युवा वर्ग, मजदूर, गरीब, पिछड़े और दलित महिलाओं के लिए आवाज उठानी है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती है और हमें महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सकारात्मक रवैया अपनाना होगा।”

प्रताप ग्रेवाल जी ने कहा कि जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है और सभी महिलाएं जिनके भी नाम देना चाहती हैं, दे सकती हैं। उन्होंने कहा, “आप सभी महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार नाम दे सकती हैं और हमें विश्वास है कि आप सभी अपनी पार्टी के लिए निष्ठा और आस्था के साथ कार्य करेंगी।”
बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को संगठन में बढ़ावा देना और उन्हें अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार करना है। राहुल कासवान जी ने वन टू वन महिलाओं से जिला अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की और सभी ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और आस्था के साथ अपनी पार्टी के लिए कार्य करेंगी।बैठक में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी उपस्थित महिलाओं ने अपनी पार्टी के लिए निष्ठा और आस्था के साथ कार्य करने का संकल्प लिया
कार्यक्रम का संचालन शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने किया और अंत में आभार ग्रामीण जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित ने माना।

See also  ‘नए साल में पार्टी करना बिल्कुल गलत, शरिया में ये नाजायज…’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने न्यू ईयर पर दी सलाह

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस से यास्मीन शेरानी, आशा रावत, कविता महावर, नीलोफर खान, राधा प्रजापत, हिना शेख, रश्मि सिंह, जायदा शेख, मुमताज, राजश्री जाट, मीणा जाट, मीनू तोमर, ताज बानो, रेखा सोलंकी, मनोरमा परमार, सीमा चौहान, संतोष गोड़, मीणा खत्री, तबस्सुम शेख, ग्रामीण से श्रीमती फरजाना खान, शशि चौधरी, रुखसाना खान, संजू भाटी, अन्नपूर्णा पंवार, निर्मला पुरोहित, सरिता भंवर, मनोरमा नामदेव, मंजू पाटीदार, राजश्री जाटव, नजमा खान, सानिया खान, शानू शाह, आदि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थिति रही। उक्त जानकारी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।

Share This Article