AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; गुर्जर समाज ने धभाई जी का वास स्थित मंदिर पर लगाया छप्पन भोग व महाआरती कर बाँटी प्रसादी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/गुर्जर समाज रतलाम नगर द्वारा धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया

- Advertisement -

इसके अंतर्गत गुर्जर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के साथ-साथ माता साडु वीर सवाई भोज महाराज रानी पीपल देव और भुणा जी महाराज की महाआरती की गई साथ ही समस्त भगवानों को छप्पन भोग लगाया गया

छप्पन भोग कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां कई प्रकार के नमकीन और कई व्यंजनो और माखन मिश्री का भोग लगाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान को हार फुल एवं धूप के साथ हुआ उसके पश्चात समाज जनों द्वारा महा आरती की गई तत्पश्चात 56 पकवानों का भोग लगा करके भोग की प्रसादी वितरित की गई उपस्थित महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया अंत में खीर प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

इस कार्यक्रम में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सुरेशभीमा गुर्जर, सूरज गुर्जर, मन्नालाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह थभाई, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, बाबूलाल धभाई, मांगीलाल गुर्जर आदि बड़ी संख्या में महिला एंव पुरुष उपस्थित रहे

See also  रतलाम में आधी रात को घर में घुसकर मारपीट और दी जान से मारने की धमकी : टेंट लगवाया पर पांच हज़ार रुपए नहीं दिए , पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
TAGGED:
Share This Article