Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज,तीन मंत्री करेंगे शिरकत- स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह,प्रभारी मंत्री विजय शाह होंगे शामिल

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे।

प्रतिभा सम्मान समारोह विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11ः15 बजे से शुरू होगा। यहां 10 काउण्टर लगेंगे, जिनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे। आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया है।

See also  रतलाम पुलिस द्वारा डायल 112 का शुभारम्‍भ ,आपात परिस्थितियों में मिलेगी त्वरित सहायता ; आईजी उमेश जोगा,डीआईजी व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किए रवाना
TAGGED:
Share This Article