भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम 21 फरवरी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री दायित्व की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात दिलीप मकवाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया।

यह दायित्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ नियुक्ति के बाद श्री मकवाना ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सेवा, समर्पण और समाज के विश्वास का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री से हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, शिक्षा, विकास और अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया



