AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम संपन्न : शासकीय सान्दीपनि विद्यालय विनोबा द्वारा,निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मुख्य अतिथि रहे

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

रतलाम 6 फरवरी शासकीय सान्दीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में परीक्षा पे चर्चा का लाइव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित नेकी।”इंटरेक्शन विथ एग्जाम वारियर” के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेहतर और समझदारीपूर्ण उपयोग पर बल दिया।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि शिक्षकों को विद्यार्थी की सीखने की गति के अनुसार सीखाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जैसे किसान खेत जोतता है वैसे शिक्षकों को स्टूडेंट के मन को जोतना चाहिए।एक अन्य प्रश्न स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स ?पर उन्होंने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए, लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों जरूरी है तथा उसके लिए अध्ययन जरूरी है परीक्षा पे चर्चा के दौरान संस्था के 250 से अधिक विद्यार्थियों और 30 शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तनावमुक्त रहकर परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने की अवधारणा को आत्मसात किया।

लाइव प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसंदेश,सीख और चर्चा के बिंदुओं को जीवन मे उतारने का संकल्प दिलायाकार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने किया तथा आभार प्राचार्य संध्या वोरा ने माना

IMG 20260206 WA0089

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों वंदना सोवणचा, भावना रावत,हीना शाह,श्यामा वर्मा,पिंकी सोलंकी,अंशुल कसेरा,ज्योति मंडलोई उपस्थित थे।

See also  Ratlam News; बीती रात चोरों ने शहर में मचाया आतंक : स्टेशन रोड और दीनदयाल नगर थाना में तीन घरों को बनाया निशाना,जेवर और नगदी चोरी, पुलिस कर रही तलाश
Share This Article