AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /जावरा के मुस्लिम युवक ने किया 5 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार ; पड़ोसी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR,आरोपी गिरफ्तार,आरोपी शाकिर है दो बच्चों का पिता

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 30 मार्च रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बन्नाखेड़ा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। समाज के लोगो ने आरोपी को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है

- Advertisement -

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीती रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है। पीड़िता की माँ ने पुलिस को बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी (उम्र 5 वर्ष) घर के पास ही आरोपी शाकिर मेवाती के आंगन में खेल रही थी। ​पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फूसलाकर घर के अंदर ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ हैवानियत की। जब बच्ची दर्द के कारण रोने लगी, तो आरोपी ने उसे कपड़े पहनाकर वहाँ से भगा दिया

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

बच्ची जब रोती हुई घर पहुँची और अपनी माँ को आपबीती बताई, तो माँ तुरंत आरोपी के घर पूछताछ करने गई। आरोप है कि शाकिर मेवाती ने पीड़िता की माँ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिजन तुरंत घायल बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल जावरा पहुँचे।

आरोपी शाकिर है दो बच्चों का पिता

रविवार शाम को रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में हुई दिल को दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाला शख्स शाकिर खुद दो बच्चों का पिता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाकिर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों ने जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जिला अस्पताल, जावरा में 5 वर्षीय मासूम का मेडिकल चेकअप होने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। वहीं आरोपी शाकिर के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और देर रात गिरफ्तार कर लिया।

See also  MP/एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालो पर बड़ी कार्रवाई: चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री के आरोपी दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज,आदेश जारी

समाज में आक्रोश

​फिलहाल पीड़ित मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है। इधर, जैसे ही इस शर्मनाक घटना की जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को मिली, उनमें आरोपी के प्रति भारी रोष देखा गया। परिवार और समाजजनो ने आरोपी का जुलुस सहित सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई
उप निरीक्षक प्रियंका चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी शाकिर पिता फकीर मोहम्मद मेवाती के खिलाफ ​भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 64(1), 65(2), 296(बी), 351(3) एवं 3(ख)/4। ​पॉक्सो एक्ट (POCSO Act): धारा 5(m)/6 निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com