AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/ग्राम परवलिया के कुएं में उज्जैन के लापता लोकेश का मिला शव, एसपी श्री कुमार रहे मौजूद

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,06 नवम्बर ( इ खबर टुडे)। उज्जैन से ढोढर आए नौ युवकों का परवलिया में स्थानीय दुकान संचालक से विवाद और मारपीट के बाद एक युवक के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को लापता युवक का शव परवलिया गांव के पीछे एक कुए से बरामद हुआ। वही विवाद और मारपीट के मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा के साथ स्वयं परवलिया पहुंचे और मौके का निरीक्षण करते हुए लोकेश तंबोलिया पिता भेरुलाल तंबोलियl उम्र 23 साल निवासी उज्जैन की तलाश के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से रात में ही युवक की सर्चिग शुरू करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक कुओं की अंडर वोटर ड्रोन से तलाशी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को 06 नवम्बर परवलिया गांव के पीछे एक कुए से लोकेश का शव बरामद हुआ।

यह था पूरा घटनाक्रम

उज्जैन निवासी सोमिक, रोहित, लोकेश, आनन्द, लखन, गोलु, गड्डु, कार्तिक, सौरभ 1 नवंबर की रात करीब 08.00 बजे ढोढर स्थित परवलिया बांछडा डेरा पहुंचे थे। यहां किराना दुकान संचालक यश चौहान से सिगरेट खरीदने के दौरान सिगरेट महंगी देने की बात को लेकर लोकेश तथा सोमिक के साथ दुकान संचालक से विवाद और झूमा झटकी हुई थी।

सोमिक ने दुकान संचालक यश को चाकू दिखाकर डराया था और वहां से दोनों निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ ठाकुर ढाबा परवलिया में खाना खाने चले गए थे। जहां कुछ देर बाद लगभग रात 09.00 बजे दुकान संचालक यश चौहान अपने साथियों के साथ तीन-चार बाइक पर आए और मारपीट करने लगे। उज्जैन से आए सभी लड़के जान बचाने के लिए फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की तरफ भागने लगे। इस दौरान लोकेश कहीं गुम हो गया और शेष सभी साथी लोकेश को 3-4 घंटे तलाशने के बाद उज्जैन वापस चले गए और घटना की जानकारी लोकेश के भाई को दी।

See also  Ratlam News; रात्रि में बेवजह घूमने वालों की चेकिंग : स्टेशन रोड पुलिस ने 28 संदिग्धों को चेक कर रोड परेड कराई, डीडी नगर थाना ने 55 संदिग्धों को किया चेक, एक आदतन बदमाश को चाकू के साथ पकड़ा

समय पर कार्यवाही ना करने के चलते चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या को निलंबित किया

3 नवंबर को लोकेश के भाई फरियादी रोहित ने पुलिस चौकी पर आकर लापता होने के साथ ही मारपीट की जानकारी भी ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या को दी थी, लेकिन ढोढर चौकी प्रभारी ने सिर्फ गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया। इस बात की जानकारी जब सोमवार को एसपी अमित कुमार को मिली, तो उन्होंने अपने स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल करवाई। मारपीट की जानकारी मिलने पर एसपी ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने पर तत्काल एक्शन लेते हुए ढोढर चौकी प्रभारी को निलंबित भी कर दिया था ।

TAGGED:
Share This Article