AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/रक्तदान कर रंगों का त्यौहार मनाया ; 32 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान,मानव सेवा समिति ने किया प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260308 WA0073

- Advertisement -

रतलाम, 8 मार्च।मानव सेवा समिति ने समाजसेवी संगठनों के रक्तदाताओं को फोन किया। सभी तत्काल पहुंचे ओर रक्त एकत्र हो गया। इस तरह पीड़ित लोगों के जीवन में रक्तदान से रंग उत्सव के पूर्व खुशियां भर दी।

मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि लगातार रक्त की आवश्यकता बढ़ती हुई रक्त की मांग मानव सेवा समिति पर कल दिनांक 7 मार्च को 46 यूनिट हो गई

IMG 20260308 WA0074

रक्त की अत्यधिक आवश्यकता को पूरी करने के लिए मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला, पूर्व सचिव गोपाल कृष्ण सोढ़ानी , हेमंत मेहता, राजेश सोमानी, निर्मल कटारिया, डॉ इंदरमल मेहता, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी के संयुक्त प्रयास से त्वरित रक्तदान करने का फैसला लेकर रक्तदाताओं को मोबाइल से संपर्क कर बुलाया गया

विकट परिस्थिति में 32 रक्तदाताओं ने विभिन्न संगठनों के माध्यम से रक्तदान किया जिसमें माहेश्वरी युवा संगठन रतलाम के अंकित माहेश्वरी, उमेश मारोठिया,पंकज मुंदडा,राहुल माहेश्वरी ,अंकित गायकवाड़,दिव्यांश लाठी,विवेक उपाध्याय,ऋषिराज सुराणा,जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल रतलाम* के विपिन श्रीमाल, शीतल काबरा के प्रयास से पलाश जैन, विपुल अग्रवाल,. रितेश कुमार कटारिया , संजय मेहता,. सन्देश जैन, अर्पित गादिया, कुमार पाल मुणत , दीपांशु कटारिया, वैभव कटारिया, के अलावा दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, शुभम सकलेचा, संजय शर्मा (मलिक), राकेश पाटीदार ,कमलेश कटारिया, समीर नायर, सतीश भलमे, आशीष व्यास, जयदीप जैन, नेपाल सिंह सिसोदिया, भाग्गेश गुमास्ते एवं अमित चोरडिया आदि ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता के लिए दूसरे के जीवन में खुशियों रुपी रंग देने का प्रशंसनीय कार्य मानव सेवा समिति रक्त कोष पहुंचकर किया रतलाम जावरा नागदा के अस्पतालों को मरीज के परिजनों के सहयोग से दी गई

See also  विश्व आदिवासी दिवस की रैली आज निकलेगी ; रतलाम पुलिस द्वारा यातायात डायवर्शन प्लान जारी

सभी रक्तदाताओं को मानव सेवा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह लेकर पुरस्कार किया गया|

Share This Article