AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /रामस्नेही संत हरिराम महाराज शास्त्री की भागवत कथा 27 मार्च से : बारह हजार वर्ग फिट भव्य पांडाल तैयार,कथा की तैयारियां पूर्ण, धर्मलाभ लेने की अपील

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260326 WA0001 750x430 1

- Advertisement -

रतलाम अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ बड़ा रामद्वारा जोधपुर के परम पूज्य रामस्नेही संत श्री हरिराम महाराज शास्त्री के संन्यास स्वर्ण वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी भागवत कथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी है इस कथा का आयोजन 27 मार्च रामनवमी से 2 अप्रैल हनुमान जयंती तक दोपहर में करमदी रोड पर संपन्न होने जा रहा है।

उक्त जानकारी कथा संयोजक चेतन पटेल और कन्हैयालाल पटेल कान्हा ने बताया कि कथा की तैयारियां भी लगभग पूर्ण हो गई हैं और बारह हजार वर्ग फिट से भी अधिक का भव्य पांडाल बनाना प्रारंभ हो गया है। साथ ही पार्किंग की भी प्रथक से व्यवस्था की गई है।

यह कथा खाचरोद रामद्वारा के स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल के बच्चों के सेवार्थ कथा समर्पित है। कथा के सफल प्रयोजन हेतु बुधवार को राधाकृष्ण मंदिर मालिकुवा और सवारियां मंदिर करमदी रोड पर विराजित भगवान की प्रतिमा उत्सवी माहौल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर नवीन वस्त्र धारण करवाए गए।

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। संत हरिराम महाराज के मुखारबिंद से कथा के साथ-साथ भिन्न-भिन्न उत्सव भी आयोजित होंगे। संतश्री 27 मार्च को प्रातः इंदौर से सड़क मार्ग से रतलाम पधारेंगे और गोपाल मंदिर से प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा में सुबह 9 बजे सम्मिलित होंगे।

कथा के मुख्य आयोजक ने नगर की धर्म प्रेमी जनता, माताओं-बहनों से अनुरोध किया है कि सभी परिवार जन ईष्ट मित्रो सहित इस कथा लाभ अवश्य ही प्राप्त करें, गुरुकुल की सेवा में सहभागी बनकर सनातन धर्म संस्कार संस्कृति की सेवा करने का लाभ लें।

See also  Ratlam: रतलाम की इंडियन बैंक में लगी आग, लाकर सुरक्षित -केश काउंटर, एसी और कुछ कंप्यूटर जले,बैंक के हैं 10000 ग्राहक,सोमवार से पुनः बैंक में कार्य शुरू होने की संभावना
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com