AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा : तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए ; खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन,दर्शकों का भरपूर हुआ मनोरंजन,भव्य क्रिश सवारा 11 ने जीत दर्ज,सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

रतलाम। सैलाना रोड स्थित आईटीआई मैदान पर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2026 के अंतर्गत फॉर यू क्रिकेट क्लब एवं प्रिंस बन्ना मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में तीसरे तीन मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल तीन रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में पहले मैच के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व पार्षद सुरज जाट, अभिषेक जाट व अश्विन जायसवाल रहे तथा दूसरे मैच के अतिथि रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय सौरभ कोठारी रहे। मयंक जाट, यतेंद्र भारद्वाज, नीलेश पटेल भी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से प्रिंस बन्ना एवं मित्र मंडल द्वारा किया गया।

पहला मुकाबला
एमपी फोर्स ने जवाहर टाइगर को हराया
दिन का पहला मैच एमपी फोर्स और जवाहर टाइगर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमपी फोर्स ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला
अंबर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
दूसरा मैच बाबुस क्रिकेट क्लब और भव्य क्रिश संवारा 11 के बीच हुआ। जिसमें भव्य क्रिश सवारा 11 ने जीत हासिल की। उत्कृष्ट खेल के लिए सुशांत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिन्होंने दो ओवर में चार विकेट लिए और 10 रन दिए।

तीसरा मुकाबला

तीसरा भव्य क्रिश सवारा 11 और एमपी फोर्स के बीच खेला गया। इस मैच में भव्य क्रिश सवारा 11 ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में असलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। असलम ने 24 गेंद में 40 रन बनाए।

See also  रतलाम के ड्रग्स फैक्ट्री चिकलाना गांव में देर रात मारा छापा : 10 किलो 900 ग्राम एमडी और हथियार भी बरामद,16 आरोपी गिरफ्तार,कार्रवाई जारी

सहयोगी एवं समयदानी

प्रतियोगिता को सफल बनाने में समयदानी के रूप में नीलेश पटेल, राहुल, टोनी पाल, राजेन्द्र सिंह, मितेश जैन, बाबू बंजारा, सनी कंडारे, अभिषेक मिलन, ईश्वर, अरुण देवराज, महेश, गज्जू सहित अनेक खेलप्रेमियों का सराहनीय सहयोग रहा।

आज के मुकाबले
शनिवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत —
पहला मैच : बांसवाड़ा बनाम भरूच
दूसरा मैच : पेटलावद बनाम गोधरा का रहेगा
तीसरा मैच : दोनों विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा।

उक्त जानकारी आयोजन समिति की ओर से प्रिंस बन्ना ने दी।

Share This Article