Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

राइस मिलर्स और एजेंट के ठिकानों में छापा

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर. आयकर अन्वेषण की टीम ने राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स-ब्रोकर्स के ठिकानों पर मिले कैश में से करीब 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिया है. राजधानी सहित राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के सभी ठिकानों पर आयकर जांच दूसरे दिन भी जारी रही.

- Advertisement -

गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में भी आयकर अफसर जांच में जुटे रहे. आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के दो राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स कारोबारी समूह के साथ ही अनाज व्यवसाय से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर की जा रही जांच दूसरे दिन भी जारी रही. सभी ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज से कच्चे में कारोबार और कैश में व्यवसाय किए जाने के ढेरों दस्तावेज मिले हैं. बुधवार सुबह शुरू की गई राइस मिल परिसर, आवासीय ठिकानों और कार्यालयों में मिले कैश में से 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिए गए हैं.

- Advertisement -

Share Market Update: शेयर बाजार में आज फिर हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी तेजी…

गोंदिया-काकीनाड़ा में भी कार्रवाई जारी

राइस मिलर्स और राइस ब्रोकर्स से संबंधित राज्य के बाहर गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा में की जा रही जांच भी गुरूवार को जारी रही. गोंदिया में कमीशन एजेंट-ब्रोकर्स के एंगल और काकीनाड़ा में राइस एक्सपोर्ट किए जाने संबंधी दस्तावेज की छानबीन की जा रही है. मिले दस्तावेज के आधार पर वहां मौजूद संचालक अथवा कंपनी के स्टाफ का बयान लिया जा रहा है.

See also  MP News; डीपी ज्वेलर्स की नई सौगात, भव्य अनावरण 6 अप्रैल को होगा,बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह आज करेगी ग्रेंड ज्वेलरी शो में शिरकत
Share This Article