AAJ24

[state_mirror_header]

Share Market Update: शेयर बाजार में आज फिर हरियाली, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी तेजी…

Aaj 24
By Aaj 24

Share Market Update: शेयर बाजार में आज यानी 30 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 42.54 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 76 हजार 575.50 पर बिजनेस कर रहा है. वहीं, निफ्टी में भी 26.15 से ज्यादा अंकों की तेजी है. यह 23 हजार 189.25 के स्तर पर बिजनेस कर रहा है.

- Advertisement -

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है. आज एनर्जी और एफएमसीजी शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, आईटी और ऑटो शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है.

- Advertisement -

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि:PM ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी

जापान के निक्केई में 0.21 प्रतिशत की तेजी

एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद हैं.

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 2 हजार 586 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों (DII) ने 1 हजार 792 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे.

29 जनवरी को अमेरिका का डॉव जोन्स 0.31 प्रतिशत गिरकर 44 हजार 713 पर क्लोज हुआ. S&P 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत गिरकर 6 हजार 039 पर क्लोज हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 0.51 प्रतिशत गिरा.

See also  21 January Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …
Share This Article