AAJ24

[state_mirror_header]

पंडो नगर राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी श्रद्धांजलि

Bharat Sharma
Oplus_16908288

सूरजपुर। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती 03 दिसंबर 2025 को पंडो नगर के ऐतिहासिक राष्ट्रपति भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्र निर्माण का महानायक बताया और कहा कि जिस पवित्र भूमि पर उन्होंने कदम रखा था, वह आज भी उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए हुए है। उन्होंने विशेष रूप से पंडो और अन्य जनजातीय समुदायों के जीवन में डॉ. प्रसाद के आगमन के बाद आए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  CG BREAKING: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर में आरोपी की तलाश जारी
Share This Article