AAJ24

[state_mirror_header]

76 वें गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से किया गया सम्मानित,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर रायपुर स्थित पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

- Advertisement -

राज्यपाल के हाथों मिला प्रतिष्ठित सम्मान-

- Advertisement -

पदक वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशांत ठाकुर सहित चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया । सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सराहनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए चयन-

प्रशांत ठाकुर को यह सम्मान उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनसुरक्षा के प्रति समर्पण, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी पुलिसिंग, जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनकी सेवाओं को पुलिस मुख्यालय द्वारा विशिष्ट एवं अनुकरणीय मानते हुए भारतीय पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया।

सूरजपुर सहित कई जिलों में दी उल्लेखनीय सेवाएं-

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत ठाकुर पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, जनसंवाद आधारित पुलिसिंग जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया । वर्तमान में वे उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

25 पुलिस अधिकारियों को मिला पदक सम्मान-

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के दो अधिकारियों को किया निलंबित

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 25 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुलिस पदक प्रदान किए गए । इनमें शामिल रहे विशिष्ट सेवा पदक सराहनीय सेवा पदक, वीरता पदक इन सभी सम्मानों की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के आधार पर की गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर हुआ चयन-

भारतीय पुलिस पदक प्रदान किए जाने की प्रक्रिया केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश, राज्य पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा, सेवा रिकॉर्ड एवं आचरण मूल्यांकन के आधार पर पूरी की जाती है । इसके पश्चात राष्ट्रपति की स्वीकृति से यह पदक प्रदान किया जाता है।

क्या है भारतीय पुलिस पदक?-

भारतीय पुलिस पदक देश का एक अत्यंत प्रतिष्ठित पुलिस सम्मान है । यह पदक विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा, वीरता के लिए प्रदान किया जाता है । यह सम्मान प्रतिवर्ष 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर घोषित किया जाता है। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति की ओर से, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर प्रदान किया जाता है।

पुलिस विभाग में खुशी का माहौल-

प्रशांत ठाकुर को इस सम्मान से नवाजे जाने पर पुलिस विभाग, सहकर्मी अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी में हर्ष का वातावरण है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share This Article