भरत शर्मा की रिपोर्ट

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग द्वारा रतलाम जिले में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) श्री संदीप जैन की सहमति से श्री मोहित शर्मा को रतलाम जिला उपाध्यक्ष (यूथ विंग) के पद पर मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति आदेश प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी किया गया। आदेश के अनुसार श्री मोहित शर्मा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार जगत के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा जिले व सभी तहसीलों में युवा इकाई को सशक्त बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठन ने श्री शर्मा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं बेहतर कार्यकाल की कामना की है।