AAJ24

[state_mirror_header]

नामली पुलिस ने किया गिरफ्तार,फरार चल रहे इनामी आरोपी को : नाबालिग बालिका से बलात्कार के मामले में

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 22 अक्टूबरजिले की नामली पुलिस ने नाबालिग बालिका से बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता।

- Advertisement -

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नामली थाना के अपराध क्रं.186/2024 धारा 366,376(2)एन,376(3), 506 भादवि. 5एल/6 पाक्सो एक्ट में फरार चल रहे दो हज़ार रूपये के इनामी मुख्य ईनामी आरोपी संतोष उर्फ कैलाश उर्फ कालू पिता नानूराम देवदा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मथरूण्डा ईशरथुनी हाल मुकाम नई आबादी पंचेड़ थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.) को नामली थाने की विशेष टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकिल किमती 80000/-रूपये को भी जप्त किया गया हैं।

सराहनीय भूमिका– फरार आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि रायसिंह रावत, उनि के.के. पटेल, प्र.आर.820 महेन्द्रसिंह, प्र.आर. 917 कांतिलाल ओहरिया, चालक आर 269 मय़ंक जाट, आर.1037 शांतिलाल, आर.556 कुलदीप, सैनिक विजय एवं औ.क्षै. रतलाम से सउनि.अजमेरसिंह भूरिया की सराहनीय भूमिका रही।

See also  Ratlam News/विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न
TAGGED:
Share This Article