भरत शर्मा की रिपोर्ट

ईमानदार राजनीति और बेहतर व्यवस्था के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी
भोपाल/रतलाम। दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर ने प्रदेश के युवाओं और आम जनता से आम आदमी पार्टी से जुड़कर प्रदेश में बदलाव की राजनीति को मजबूत करने की अपील की है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति को स्वच्छ, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, मजबूत स्वास्थ्य सेवाएं और पारदर्शी शासन प्रणाली के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना है। इसके लिए युवाओं और जागरूक नागरिकों को आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
श्री तोमर ने कहा कि आज देश की राजनीति में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है और यह बदलाव तभी संभव है जब युवा वर्ग सक्रिय रूप से आगे आए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील करी है कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समझें और एक मजबूत व सकारात्मक राजनीति के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें
इस संबंध में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के रतलाम जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने बताया कि पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में युवा आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।इसके साथ ही युवाओं के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है और प्रदेश में बदलाव की यह मुहिम लगातार मजबूत होती जा रही है। आने वाले समय में पार्टी द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रदेश में स्वच्छ और जनहितकारी राजनीति को बढ़ावा मिल सके।
