AAJ24

[state_mirror_header]

MP /जयभान सिंह पवैया ने पार्टी कार्यालय में महापुरुषों को पुष्प अर्पित व वरिष्ठों से भेंटकर मंत्रालय में किया पदभार ग्रहण : महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प – जयभान सिंह पवैया

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

भोपाल, 23 मार्च भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से पदभार ग्रहण करने से पहले मुलाकात की। शिवप्रकाश ने पवैया को मिष्ठान्न खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

तत्पश्चात श्री जयभान सिंह पवैया ने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्रदेष कार्यालय से मंत्रालय पहुचंकर पवैया ने वल्लभ भवन में विधि विधान से पूजन अर्चन कर मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात पवैया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की। पवैया ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, श्रीमती संपतिया उइके, नारायण सिंह कुशवाह एवं विश्वास सारंग की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया है।

महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प – जयभान सिंह पवैया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का संकल्प लिया है। मैं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का आभार व्यक्त करता हूं कि नवीन दायित्व संभालने से पूर्व उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त हुआ है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता व ऊर्जा से मध्यप्रदेश की सेवा करेंगे। मैंने आयोग की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों को समझने के पश्चात मैदानी स्तर पर भ्रमण करने की योजना बनाई है। नगरीय और पंचायत निकायों के वित्तीय विकास का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। राज्य के करों का वितरण नगरीय और पंचायत निकायों के बीच किस प्रकार किया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

See also  CM साय बोले-चंगाई सभा के जरिए हो रहा धर्मांतरण

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय,लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, राघवेन्द्र गौतम, विधायक मोहन सिंह राठौर, वैभव पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com