AAJ24

[state_mirror_header]

MP/CM डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर किया स्मरण :विधानसभा पहुंच कर स्व.सखलेचा के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

TN5 Bhopal040326115355

- Advertisement -

भोपाल : बुधवार, मार्च 4, 2026,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक आदर्श स्थापित किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सखलेचा का व्यक्तित्व और कृतित्व लोकहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। वे एक कुशल संगठनकर्ता थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सखलेचा के तत्कालीन कार्यकाल, उनसे प्राप्त प्रेरणा और अन्य संस्मरणों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के परिजन, जनप्रतिनिधि और विधानसभा के अधिकारी गण उपस्थित थे।

See also  RCL प्रतियोगिता 2025 ; स्पर्धा में लग चुके है अब तक 400 चौके 250 छक्के के सत्व 5700 रनों की बौछार से दर्शक हुए रोमांचित
Share This Article