AAJ24

[state_mirror_header]

MP/BJP युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री बनाए गए- रतलाम के विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री बनाया व शुभम् गुर्जर आईटी मीडिया बने

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

मध्यप्रदेश 03 अप्रैल भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की अनुशंसा पर टीम में सांगठनिक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. इस नई सूची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले छात्र नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो पार्टी की भविष्य की रणनीति को स्पष्ट करती है

- Advertisement -

दिग्गजों का दबदबा और इंदौर का कद

इस नई कार्यकारिणी में बीजेपी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का प्रभाव साफ देखा जा सकता है. इंदौर से उनके समर्थकों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. विवेक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अंकित रावल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, इंदौर नगर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे नयन दुबे को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है

संगठन में प्रमुख नियुक्तियां
कार्यकारिणी में कुल 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें मृदुल मिश्रा (कटनी), जय सूर्या (धार), अनिल वर्मा (उज्जैन ग्रामीण), योगेन्द्र सिंह ठाकुर, (जबलपुर), पवन शर्मा (राजगढ़), विवेक शर्मा (इंदौर) और विश्वप्रताप सिंह (भिंड) शामिल हैं. प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी राकेश परस्ते (डिंडोरी) और विलव जैन (रतलाम) को मिली है.

महिलाओं को नेतृत्व

युवा मोर्चा ने महिला नेतृत्व और तकनीकी मोर्चे पर भी नई नियुक्तियां की हैं. भोपाल की श्रुति सिंह को प्रदेश मंत्री और गायत्री पुरोहित (धार) को युवती नेतृत्व प्रभारी बनाया गया है. वहीं, आईटी और सोशल मीडिया के लिए शुभम गुर्जर और रवि शर्मा को जिम्मेदारी की गई है.

See also  Ratlam News: पत्रकार नीरज बरमेचा की माता मनोरमा बरमेचा का निधन : त्रिवेणी मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार,गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com