AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर/खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास लगी महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जनता चौपाल : हम आपके बीच समस्या सुनने आए हैं, ताकि उसका समाधान किया जा सके,निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण-1 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260228 WA0024 scaled

- Advertisement -

नागरिकों से किया संवाद – आवेदन के माध्यम से प्राप्त की समस्या एवं सुझाव-जनता चौपाल में शिकायत के साथ ही निगम के विकास कार्यों की प्रशंसा

IMG 20260228 WA0027 scaled

पैदल एवं स्कूटर के माध्यम से किया संपूर्ण वार्ड का निरीक्षण

IMG 20260228 WA0023 scaled

इंदौर दिनांक 8 फरवरी 2026। शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को वार्ड 01 में वीर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास जनता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू,अश्विनी शुक्ल, क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, जोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया, स्वास्थ अधिकारी, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित थे।

IMG 20260228 WA0033 scaled

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय पार्षद श्री महेश चौधरी ने पैदल एवं स्कूटर के माध्यम से जयश्री नगर, नगीन नगर, गोवर्धन पैलेस कॉलोनी, गांधी पैलेस कॉलोनी, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित निर्माणाधीन पुल सहित पूरे वार्ड का दौरा किया, मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आवाहन के क्रम में संकल्प से समाधान अभियान क्या अंतर्गत शहर के समस्त वार्डों में जनता चौपाल की शुरुआत की गई है, जनता चौपाल में नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

See also  MP/भोजशाला हिन्दुओ को सौंपे, एसआई का आदेश तत्काल रद्द करे केंद्र सरकार ; कोर्ट का आदेश बीजेपी की गलतियों का नतीज़ा- हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संकल्प से समाधान जनता चौपाल के माध्यम से आपके बीच हम स्वागत करने नहीं आए जो हमने काम किया उसकी तारीफ सुनने नहीं आए लेकिन आपकी और जो समस्याएं बची है उनको सुनकर तुरंत हल करने की कोशिश करने आए है ।महापौर ने कहा कि जब एक आम आदमी-एक मध्यम वर्ग की परिवार का आदमी जब अपना खुद का घर भी बनता है तो उसे बनाने में दो से ढाई साल लगते हैं और हमारी परिषद के लोग सब मिलकर पूरे इंदौर को बना रहे हैं इंदौर में बड़ी सड़के बनानी हो पूरे शहर में ड्रेनेज लाइन डालना हो जहां पानी की लाइन नहीं है वहां पानी की लाइन डालना हो, उसमें समय लगता है। इसके अलावा वीर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन पुलिया का अवलोकन किया है जो की 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर की आगामी वर्ष 2040-45 की जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पानी के लिए हमारे द्वारा नर्मदा चौथे चरण के लिए कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसका कार्य आगामी 2019 तक पूर्ण हो जाएगा और इंदौर को पूर्ण क्षमता के साथ अतिरिक्त पानी प्राप्त होना प्रारंभ होगा।पार्षद महेश चौधरी ने कहा कि मान महापौर जी प्रत्यक वार्ड में जनता चौपाल का आयोजन कर रहे है, यह एक सराहनीय पहल है, कि जनता से रूबरू होकर उनकी समस्या व सुझाव को जानना और उसका समाधान करना। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्थित संजीवनी क्लीनिक पर प्रतिदिन बडी सख्या में नागरिक गण निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ ले रहे है, बडी सख्या में वार्ड में विकास कार्य हुए है, इसके लिये मैं महापौर जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। वार्ड 1 में आयोजित जनता चौपाल के दौरान क्षेत्रीय नागरिको ने सीवरेज, जलप्रदाय, सडक, उद्यान के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपनी बात रखी, जिसमें फेस कालोनी में रोड निर्माण, जगदीशपुरी में बेकलेन सफाई, डायमंड पेलेस कालोनी में गंदे पानी आने, सिरपुर ग्राम में संपति नामातरण, बजंरग कांकड में सीवरेज लाईन आदि के सबंध में महापौर जी को अवगत कराया, इस पर महापौर जी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्या व सुझाव के निराकरण के निर्देश दिये गये। क्षेत्रीय रहवासी गुलनाज बानो ने कहा कि महापौर जी की जनता चौपाल में सिर्फ समस्या का शिकायते दर्ज नहीं करें, यह भी बतायें कि जो वार्ड में विकास कार्य हुआ है. इसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र की दशा में भी सुधार आया है, आज सं जीवनी क्लीनिक पर बडी सख्या में नागरिक गण स्वास्थ्य का निःशुल्क लाम प्राप्त कर रहे, मैं इस कार्यों के लिये मान महापौर जी का आभार व धन्यवाद करती हूँ।

See also  MP/इंदौर की घटना के लिए शासन जिम्मेदार ‌, मुख्यमंत्री द्वारा 2 लाख की घोषणा, इसका प्रमाण ; इंदौर की घटना पर करें उच्च स्तरीय जांच आयोग का गठन,जो इंदौर में हुआ है वह आज नहीं‌ तो कल कई शहरों में होगा

इस दौरान गणेश नगर रहवासी अभिषेक लोधी ने बताया कि पूर्व से डली सीवरेज की लाईन की गहरायी कम होने से बार-बार पानी जमाव की समस्या आती है, इस हेतु क्षेत्र में नवीन सीवरेज लाईन व चेम्बर की मांग बार-बार क्षेत्रीय उपयंत्री राघवेन्द्र सिंह बैस को बताने के पश्चात भी आज तक कार्य नहीं हुआ है। इस पर महापौर जी द्वारा सबंधित उपयंत्री बैस को निर्देशित किया कि इनकी समस्या के निराकरण के लिये कार्य करे, इसके लिये संबंधित झोनल अधिकारी निर्माता हिण्डोलिया को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये।

Share This Article