भरत शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर /हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने धार भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा अगर बीजेपी A.s.i का 2003 का आदेश रद्द कर देती तो आज य़ह स्थिति नहीं बनती और हिन्दू समाज सम्मानपूर्वक माँ वाग्देवी सरस्वती की पुजा करता
2003 में भी केंद्र में बीजेपी की सरकार थी तब asi भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जो केंद्र सरकार के अधीन आता है उसने यह आदेश दिया था की दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज होगी और बाकी समय पूजा होगी asi के गलत आदेश की वजह से ही हमेशा हिंदुओं की अखंड पूजा को खंडित कर नमाज पढ़ाई जाती है केंद्र सरकार चाहे तो एक दिन में asi के आदेश को रद्द कर सकती हैं
उन्होंने कहा 11 साल से देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है लेकिन जान बुझकर हिन्दू समाज को अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पीछे बीजेपी नेता अपनी नाकामी छिपाएंगे,जबकि सारी गलती बीजेपी कर रही है हिन्दू महासभा इन कायर नेताओं का विरोध करती हैं
हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा जब 2 वर्ष पूर्व भोजशाला में मूर्ति प्रकट हुई थीं तब भी शिवराज सिंह ने मूर्तियां हटवा दी थी अब धार की जनता को नेताओ पार्टियों पर भरोसा नहीं करते हुवे स्वयं भोजशाला मुक्ति के लिए खड़ा होना होगा हिन्दू महासभा धार की जनता के साथ मिलकर पूरे देश में भोजशाला मुक्ति आंदोलन चलायेगी और सम्मानपूर्वक माँ वाग्देवी सरस्वती की मुर्ति भोजशाला में स्थापित की जायेगी! आज धार जिले के और आस-पास के अन्य ज़िलों के हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता भोजशाला दर्शन करने जायेंगे अगर हिंदू समाज पर लाठीचार्ज किया गया तो हिन्दू महासभा इसका विरोध करेंगी ।।