Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में हाईवे पर बड़ा हादसा : ट्राला और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़त,घुसा झोपड़ी में,चालक की मौत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 25अक्टूबर। महू-नीमच हाईवे पर रतलाम पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर सातरुंडा चौराहे के समीप ग्राम सिमलावदा में गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर को ट्राले ने चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्राला ट्रैक्टर को साथ लेकर सड़क से करीब 20 फीट दूर तक घसीटता हुआ ले गया और झोपड़ी में घुस गया।

- Advertisement -

भिड़ंत इतनी जोरदार थी की मौके पर ट्रैक्टर चालक दयाराम मुनिया सिमलावदा ग्राम खेड़ी निवासी 50 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। जब की उसका साथी रमेश ओहरी 50 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर बिजली के पोल से भी टकराया और तारों से चिंगारियां निकली, जिससे ट्राला व ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे बिस्तर, कपड़े व घरेलू सामान भी जल कर रख हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार दयाराम मुनिया अपने साथी रमेश ओहरी को साथ लेकर अपने ट्रैक्टर के साथ शुक्रवार को खेत जोतने गया था। खेत जोतकर दोनों शाम करीब पौने पांच बजे वापस अपने गांव खेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान सातरूंडा से करीब 500 मीटर दूर ग्राम खेड़ी के लिए रांग साइड में होकर जा रहे थे। करीब दो सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि इंदौर की तरफ से आ रहे लोहे एंगल से भरे ट्राला ने ट्रैक्टर को चपेट में लिया।

ट्राला मुकेश वसया की झोपड़ी के पास पहुंचकर ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर चढ़कर मुकेश की झोपड़ी में जा घुसा। इससे ट्रैक्टर चालक दयाराम मुनिया की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश ओहरी घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक व घायल को वाहनों के बीच से निकाला। उसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रमेश ओहरी का इलाज चल रहा है।

See also  राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत विश्व का चौथा बड़ा संगठन बना : आप गूगल तथा मेटा चेक करें क्या यह सत्य है
TAGGED:
Share This Article