भरत शर्मा की रिपोर्ट

12 ज्योतिर्लिंग एवं दिव्य शिवलिंग के दर्शन का मिलेगा अवसर

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत-महात्माओं के सानिध्य में भव्य महाकाल महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत 251 यजमान एक साथ बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक कर पूजन-अर्चन करेंगे। भव्य आयोजन की तैयारियों के क्रम में बुधवार सुबह 10:30 बजे श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में दण्डी स्वामी मठ के स्वामी आत्मानन्दजी सरस्वती जी के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में अजय शर्मा उपस्थित हुए। इसके अलावा आयोजन में 12 ज्योतिर्लिंग के प्रमुखों में नारायण चौधरी, आशीष जोशी, संजय सोनी (अप्पू), पवन सोलंकी, पंकज गगरानी एवं नरेश केवलानी सहित अन्य प्रमुखजन ने सहभागिता की।

सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) बताया कि आयोजन में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, राजेश महेश्वरी, वीरेंद्र वाफगांवकर, मोहनलाल भट्ट, कैलाश झालानी, प्रवीण सोनी, सूरज जाट, अशोक पंड्या, मोहन मुरलीवाला, पवन सोमानी, दिनेश पटेल, नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, निमिष व्यास, राजेश कटारिया, बसंत पंड्या, पुष्पेंद्र जोशी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, राजेश जैन, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, राजेंद्र पाटीदार, नरेंद्र बाहेती, नवनीत सोनी, महेश व्यास, भरत शर्मा (टंच), सुरेश पापटवाल, अशोक यादव, सोनू यादव, रामबाबू शर्मा, पत्रकार भरत शर्मा,गोपाल शर्मा, जनक नागल, जगदीश हरारिया, मयूर पुरोहित, भगत सिंह भदौरिया, रमेश पांचाल, गौरव त्रिपाठी, रजनीश गोयल, नंदकिशोर पंवार, जितेंद्र जाट, पंडित शिवपाल छपरी, विनोद राठौर, राजेंद्र सिंह गोयल, महेंद्र सिंह राठौर, जोगिंदर सिंह सिसोदिया, सुरेश सिंह चावड़ा, विजय सिंह चौहान, दिनेश दवे, वैभव व्यास, गोविंद सिंह चौहान, योगेश सोनी, संजय शौकल, चिराग असरानी, सुदीप पटेल, प्रदीप राठी, महेश अग्रवाल, वैभव उपाध्याय, महेश त्रिपाठी, सुरेश दवे, अजय शर्मा, सुमित शर्मा, संजीव पाठक, सुशील सिलावट, चेतन शर्मा, आनंद सिंह चौहान, सौरभ श्रीमाल, रवि रानीवाल, बालमुकुंद शर्मा, क्रिश राठौर, संदीप मित्तल, अजय चौहान, नवीन चौधरी, संजय चौधरी, कमलेश मेहता, यतेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह गहलोत, प्रद्युम्न शर्मा, आलोक राठौर, राकेश शर्मा, अभिषेक सिंह चंद्रावत, मनोज कुमावत, राजेश टांक, मुकेश भाटिया, प्रतीक शर्मा, मनोहर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मातृ शक्ति मंडल की सहभागिता
कार्यक्रम में मातृ शक्ति मंडल की सक्रिय भागीदारी भी रही। राखी व्यास, दिव्या शर्मा (एडवोकेट), पूजा वोहरा, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, प्रीति सोलंकी (एडवोकेट), हेमा निरंजनी (एडवोकेट), सपना त्रिपाठी, सुधा गुप्ता, दीप्ति दवे, ऊषा देवी, पदमा उपाध्याय, वंदना जोशी, जया सोमानी, रेखा खत्री, अंजू कौशल, ममता सोलंकी एवं चंदा त्रिवेदी सहित अन्य महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।



