AAJ24

[state_mirror_header]

अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

Aaj 24
By Aaj 24

बेंगलुरु।’ भारत अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ही ऐसा करने में सफल रहे हैं। इसरो ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को पूरा किया गया।

- Advertisement -

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज नए कार्य में लाभ, होगी तरक्की, पढ़ें 16 जनवरी का राशिफल

- Advertisement -

इस मिशन की कामयाबी पर चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मिशन्स निर्भर थे। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। वहीं गगनयान मिशन में मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रात 10 बजे स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया था। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किए गए।

7 जनवरी 2025 को इस मिशन में दोनों स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। फिर 9 जनवरी को डॉकिंग की कोशिश की गई, लेकिन स्पेसक्राफ्ट को 3 मीटर तक पास लाने के बाद तकनीकी दिक्कतों को कारण डॉकिंग नहीं हो सकी थी।

See also  जयशंकर बोले-किसी वीटो के चलते भारत अपने फैसले नहीं लेगा
Share This Article