Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जिला जनपद उपाध्यक्ष मानमात बछाड ने क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण: सूरजपुर के मोरभांज में संपन्न हुआ फाइनल मुकाबला,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। ग्राम पंचायत मोरभांज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जनपद उपाध्यक्ष श्री मानमात बछाड उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच के प्रतिनिधि श्री नयनसाय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मानमात बछाड और अन्य अतिथियों ने खेल मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उन्होंने टूर्नामेंट की खेल समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस दौरान खेल समिति के सदस्य, स्थानीय खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
See also  खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत
Share This Article