भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 17 जनवरी पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता मिली। एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री से का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जहां हथियार और वाहन जप्त किए हैं वहीं मोर का रेस्क्यू वन विभाग से करवाया और चंदन की लकड़ी भी पकड़ी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी ड्रग्स बनाने की सामग्री, अवैध हथियार, चारपहिया वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
कार्रवाई के दौरान
10 किलो 930 ग्राम एमडी
एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण
वाहनों से भी मिली एमडी
घर की विधिवत तलाशी के दौरान दो चार पहिया वाहनों –स्कॉर्पियो एवं XUV 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
अवैध हथियार बरामद
आरोपी के घर की गहन तलाशी में: 02 अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
राष्ट्रीय पक्षी मयूर का रेस्क्यू
घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है।
थाना कालूखेड़ा पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 अंतर्गत धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
दिलावर पिता फिरदौस लाला – निवासी चिकलाना
याकूब पिता फकीरगुल खान – निवासी देवल्दी
इमरान पिता इस्माइल खान – निवासी चिकलाना
शोएब पिता अलीम खान – निवासी भीलवाड़ा
अजहर पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
अयाज पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
विनोद पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
विक्रम पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
रईस पिता रहीम गुल – निवासी चिकलाना
शाहबाज पिता मीर बादशाह – निवासी देवलदी
एक नाबालिक आरोपी
गिरफ्तार महिलाएं
फरीदा पति दिलावर खान
बखमीना पति याकूब खान
फिजा पति अजहर खान
शायना पति दिलावर लाला
मुमताज पति इस्माइल खान पठान
उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, नारायण जादौन, राहुल जाट, दिलीप रावत, आरक्षक मयंक व्यास, आर ललित जगावत, आर राधेय, धीरज, रवि चंदेल, हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।



