AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर सेंट्रल जेल में मना होली उत्सव -जमकर उड़ा गुलाल ; 700 से ज्यादा कैदियों ने खेली होली,जेल डिजी वरुण कूपर हुए शामिल

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

1200 675 26170554 thumbnail 16x9 bggg2

- Advertisement -

इंदौर। इंदौर सेंट्रल जेल में बुधवार को होली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के जेल महानिदेशक वरुण कपूर और उनकी पत्नीसौम्या कपूर भी मौजूद रही। यहां कैदियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि कैदियों ने जमकर होली भी खेली गई। अधिकारी भी खुद को नहीं रोक पाए। आदिवासी नृत्य पर जमकर थिरके। जेल महानिदेशक कपूर ने इस दौरान रंग बरसे भिगे चुनरी वाले रंग बरसे प्रस्तुत किया। इस गीत पर कैदी जमकर नाचे।

सेंट्रल जेल में बरसाना थीम पर होली

Untitled 2 copy 3

देश भर में होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. वहीं, इंदौर के सेंट्रल जेल में भी बरसाना होली की थीम पर कैदियों के साथ होली खेलने जेल डिजी वरुण कपूर पहुंचे. इस दौरान जेल अधीक्षक अलका सोनकर भी कार्यक्रम में शामिल रहीं. जेल परिसर के अंदर ही तकरीबन 700 से 800 बंदियों ने होली का त्यौहार मनाया गया, इस दौरान जेल डिजी वरुण कपूर ने कैदियों पर गुलाल उड़ाया और उन्हें इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं.

कैदियों के सुधार व मानसिक स्वास्थ्य के लिए होते हैं आयोजन

mp ind 01 holi jail raw mp10019 04032026123232 0403f 1772607752 851

इस अवसर पर जेल डिजी ने कहा,” प्रदेश की 125 जेलों में इस बार होली का त्यौहार कैदियों के साथ जेल प्रबंधकों द्वारा मनाया जा रहा है. जेल के अंदर बंद कैदियों के सुधार के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, और आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे.” इंदौर सेंट्रल जेल अक्सर कैदियों के सुधार के लिए जेल के अंदर होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहता है. वहीं, इस बार जेल प्रबंधक ने बरसाना थीम के साथ जेल के अंदर होली का त्यौहार आयोजित किया.

See also  सैलाना /होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर वार्ड क्रमांक 2 में एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी ने ली सद्भावना बैठक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
Share This Article