AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में पेट्रोल पंप पर शराबी उत्पात: 4 गिरफ्तार, 3 कार जब्त | झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले के थाना झिलमिली क्षेत्र में पेट्रोल पंप परिसर में शराब के नशे में हंगामा, मारपीट, खतरनाक ड्राइविंग और सनरूफ से निकलकर हुड़दंग मचाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 कारें जब्त की हैं। यह कार्रवाई 28 फरवरी 2026 की रात मिली सूचना के बाद की गई।

क्या है पूरा मामला?

- Advertisement -

झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खाड़ापारा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप में कुछ युवक शराब के नशे में विवाद और उत्पात मचा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मल जायसवाल (29), प्रीतम दुबे (35), सूरज सिंह (29) और अजय चक्रधारी (32) सभी निवासी ग्राम बड़सरा को नशे की हालत में पाया।

- Advertisement -

पुलिस ने तीन आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36-च (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

नशे में ड्राइविंग और खतरनाक स्टंट

अजय चक्रधारी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत नशे में वाहन चलाने की कार्रवाई की गई। आरोप है कि वह कार क्रमांक CG 29 F 9996 से पेट्रोल पंप परिसर में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहुंचा, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कर्मचारी राहुल राजवाड़े से मारपीट की।

इस मामले में बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 3(5), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

सनरूफ से निकलकर गाना, हंगामा

एक अन्य शिकायत में कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को भी अजय चक्रधारी पेट्रोल पंप में तेज रफ्तार से कार लाकर दरवाजे खोलकर और सनरूफ से बाहर निकलकर तेज गाना बजाते हुए हल्ला-गुल्ला कर रहा था। इस पर भी बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में अलग से मामला दर्ज किया गया।

See also  नौकरी के बदले रिश्वत: एसीबी ने सहकारी निरीक्षक को 40 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

पुलिस की सख्त कार्रवाई

प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर) के निर्देश पर थाना झिलमिली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तीन कारों को जब्त किया है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने, नशे में ड्राइविंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article