AAJ24

[state_mirror_header]

9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचेंगे सूरजपुर, 10 अप्रैल को आयोजित आदिवासी कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल,

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल को रात 8:00 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे। यहां वे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 

    बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का सूरजपुर दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल को रात 8:00 बजे होगा। वे सूरजपुर पहुंचने के बाद न्यू सर्किट हाउस में ठहरेंगे, जहां उनका विश्राम निर्धारित है। इसी दौरान वे जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।

- Advertisement -

     इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी रणनीतियों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।

- Advertisement -

10 अप्रैल को शिविर में होंगे शामिल- 

     अगले दिन 10 अप्रैल को भूपेश बघेल गोंडवाना भवन, रिंग रोड में आयोजित आदिवासी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह शिविर आदिवासी अधिकार और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर-

       10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस संभाग स्तरीय शिविर में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़ से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। शिविर का संचालन अखिल भारतीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।

नेताओं की रहेगी मौजूदगी-

     शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ अन्य विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अलग-अलग दिनों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल के इस दौरे से सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, वहीं आदिवासी प्रशिक्षण शिविर को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

See also  कांग्रेस भवन से दीपक बैज का फोन चोरी: केदार कश्यप ने पूछा- भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव पर शक? देखें वीडियो...
Share This Article