Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग RCL ; 42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके ओर 700 छक्कों के 20 अर्धशतक लगे,सेमीफाइन कैबिनेट मंत्री कश्यप रहेंगे के आतिथ्य -विजेता उपविजेता ट्रॉफी का होगा अनावरण

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260409 WA0051
रतलाम 9 अप्रैल स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल का चौथा सीजन इन दिनों अपने अलग ही चरम पर है रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से अपनी लोकप्रियता के साथ हजारों दर्शकों द्वारा प्रतिदिन रोमांचक मैच खेले जा रहे

- Advertisement -

IMG 20260409 WA0050

समिति संयोजक विकास कोठारी यतेन्द्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि
अब तक खेले गए 42 मैचों में कुल 8586 रन बने हैं, जिसमें 600 चौके और 700 छक्के शामिल हैं। साथ ही 20 बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी लगाए हैं।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले सम्पन्न

प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल मुकाबले खेल गए । मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह दंग के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मैच प्रारंभ किया ।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

मैच के अतिथि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महामंत्री जयवंत कोठारी, सोनू यादव, अमित जायसवाल, प्रह्लाद राठौर,मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल ,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील राठौर, डॉ महेश मौर्य, डॉ प्रतीक मालपानी, डॉ श्वेता सोनगरा, डॉ हितेश पाठक, रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादीया डॉ दीपश्री हाड़ा, डॉ सोनाली माली ,समाजसेवी बलबीर सिंह राठौर , समाजसेवी रवींद्र पवार , श्रीमती अनीता कटारिया, भाजपा नेता निर्मल कटारिया, अरुण चोरड़िया , नितिन लोढ़ा, अशोक यादव , जुबिन जैन, छात्र नेता कृष्णा डिंडोर, सिद्धार्थ कटारिया की गरिमामय उपस्थिति में हुआ ।

मैच परिणाम

खत्म इलेवन वि ब्रदर्स यूनाइटेड में सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत हुई खत्म इलेवन 58 रनो बड़ी विजय हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया राजेंद्र सिंह चंद्रावत की आतिशी पारी 66 रन मात्र 28 बालों पर 8 छक्के लगाकर मेन ऑफ द मैच और बल्लेबाज रहे ब्रदर्स यूनाइटेड के गेंदबाज भूरू पिपलोदा ने शानदार गेंदबाजी की

See also  Ratlam News: थाना माणकचौक पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद

फाइनेंस सर्किल विरुद्ध एन एन जी धम्मू इलेवन के मध्य हुए मैच में फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर 107 रनों का लक्ष्य दिया शक्ति घोषर 36, अनिल निनामा की शानदार पारी रही एन एन जी धम्मू इलेवन 9 विकेट गवाकर मात्र 70 रन ही बना सकी मेन ऑफ द मैच बल्लेबाज गेंदबाज अनिल निनामा रहे ।

तीसरे मुख्य मुकाबला शेरानी सुपर किंग्स और जवाहर टाइगर्स के बीच खेला गया दोनों ही टीमों में से जवाहर टाइगर्स को रन रेट के आधार पर अगले दौर में प्रवेश करना का दबाव था पहले बल्लेबाज करते हुए शेरनी सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 99 रनो बनाए रवि सेन का मेन ऑफ द मैच प्रदर्शन रहा जवाहर टाइगर्स के लव ठक्कर ने आतिशी पारी खेलते हुए 22 गेंद पर नाबाद 49 रन के साथ अंतिम ओवर तक संघर्ष किया रोमांचक मैच में जवाहर टाइगर्स मात्र 2 रन से मैच हार गई।
इस प्रकार दोनों ही। टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालीफाई नहीं हो पाई ।मेन ऑफ द मैच बल्लेबाज शैरानी किंग्स के रवि सेन रहे।

सेमीफाइनल मुकाबले

आगामी सेमीफाइनल मुकाबले कैबिनेट मंत्री माननीय चैतन्य कश्यप के आतिथ्य में खेले जाएंगे, जिसमें विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण भी किया जाएगा। सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच को स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में 500 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा हैस्कोरर दिग्विजय सिंह,कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल सिद्धू फेम , योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय रहे

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय , देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा, दीपक मईड़ा ,प्रिंस बना , अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा लवकेश जोशी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

See also  क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 26वें खेल चेतना मेला का हुआ भव्य शुभारंभ ; अब्दुल से प्रेरणा लेकर खेले, ताकि खेल चेतना मेला के मंच पर हर वर्ष हो रतलाम का खिलाड़ी - मंत्री काश्यप
Share This Article