भरत शर्मा की रिपोर्ट

धार। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश पर आगामी 1 फ़रवरी 2026 को भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए धार जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में सम्पन्न हुई

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ एआईजे सेवा समर्पण का दूसरा नाम है। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के द्वारा पत्रकारों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने एवं शिक्षा के क्षेत्र में कम से कम खर्च में उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास संगठन के द्वारा किया जाता है। हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षविक्रम सेन के नेतृत्व में हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है। देश के अनेक राज्यों में संगठन सेवा समर्पण के भाव से काम कर रहा है।
निःशुल्क सदस्यता अभियान
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हमारे संगठन में साफ स्वच्छ पारदर्शी सदस्यों को संगठन में जोड़ा जा रहा है। जो निस्वार्थ भाव से काम करे। संपूर्ण मध्यप्रदेश में संगठन की इकाई को तैयार करने पर बल दिया गया है। सबसे पहले जिला स्तर, तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है और संगठन का मूल उद्देश्य सेवा समर्पण भाव से काम करना है।
कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की
प्रदेश के अनेक जिलों में कवरेज के दौरान अनेक माफियाओं द्वारा पत्रकारों को धमकी देना, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई हैं। हम सब मिलकर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के बैनर तले संगठित होकर पत्रकारों को सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगे। कोई भी पत्रकार प्रताड़ित न हो। निष्पक्ष, निर्भीक, निडर होकर पत्रकारिता करे। पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता हैं। खबर का असर एकसमान होता हैं। हमारी कलम में ताकत होना चाहिए। पत्रकारिता को व्यवसाय न बनाएं। जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएं। पत्रकार समाज का आईना होता हैं, पत्रकार ही शासन प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता लाने का कार्य करता है। पत्रकार न हो तो प्रशासन निरंकुश हो जाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारी अपने नैतिक दायित्व को समझें
श्री अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश संगठन में नए सिरे से प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां की जा रही है। उक्त नियुक्ति में अनुशंसा प्राप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष की सहमति लेना अनिवार्य है। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन में अनुशासन भी जरूरी है। कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि पूर्व में जो पदाधिकारी बने हुए थे वह संगठन हित में सक्रिय नहीं है और संगठन के पद का दुरूपयोग कर अपने वाहनों पर नेमप्लेट लगाकर फर्जी तरीके से घूम रहे हैं। जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही हैं। ऐसे सदस्यों को चेतावनी दी हैं कि तत्काल अपने वाहनों से नेमप्लेट हटाएं। पत्रकारों से आग्रह किया है किसी एक संगठन में ही रहकर कार्य करना चाहिए। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह अपने नैतिक दायित्व को समझें और संगठन को सशक्त मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एक वर्ष में की जाएगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
खरगोन के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की
अग्निहोत्री ने बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 1फ़रवरी को खरगोन में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। जो पत्रकार संगठन की सदस्यता निःशुल्क ग्रहण करना चाहते हैं वह अपने साथ फोटो, आधार कार्ड, संस्थान का कार्ड लेकर आए तत्काल कार्यक्रम में ही फार्म भरकर जमा कर सकते हैं
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश संयोजक राकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सोलंकी, प्रदेश सचिव चयन राठौर, धर्मेंद्र राठौर, संभागीय उपाध्यक्ष मनीष जैन, सैयद रफीउद्दीन कारी, साबिर खान आदि अनेक सदस्य मौजूद थे।
