AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक मंडल का पदभार,पूर्व में इंदौर में थे पदस्थ

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 02 अप्रैल: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय DRM Office के जनसंपर्क विभाग में संदीप शर्मा ने 01 अप्रैल 2026 को मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

- Advertisement -

श्री शर्मा इससे पूर्व जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं। वे मुख्य जनसंपर्क कार्यालय/चर्चगेट में भी वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में सफलतापूर्वक पदस्थ रह चुके हैं, जहां उन्होंने रेलवे की छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय के प्रमोशन के बाद उनका स्थान खाली हो गया था। पदोन्नति के बाद वे पश्चिम रेलवे में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में इंदौर में पदस्थ हो गए हैं, जिसके चलते रतलाम DRM कार्यालय में PRI का पद रिक्त था।

See also  Ratlam News; बीती रात चोरों ने शहर में मचाया आतंक : स्टेशन रोड और दीनदयाल नगर थाना में तीन घरों को बनाया निशाना,जेवर और नगदी चोरी, पुलिस कर रही तलाश
Share This Article