AAJ24

[state_mirror_header]

सैलाना में विकास की पहल: विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने मंजरा टोला समेत कई बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित करने की उठाई मांग,मंत्री श्री वर्मा को सौंपा पत्र

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

सैलाना 19 मार्च आदिवासी अंचल सैलाना, संसार और पिपलोदा क्षेत्र के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने आम्बा उम्मेदपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले मंजरा टोला सहित विभिन्न बस्तियों और अन्य गाँवों को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

- Advertisement -

विधायक डोडीयार ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से बड़ी आबादी निवास कर रही है, लेकिन राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में भी बाधाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाता है, तो विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।_

ज्ञापन में विशेष रूप से मंजरा टोला के साथ-साथ आम्बा उम्मेदपुरा पंचायत के अन्य गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। विधायक ने मंत्री से मांग की कि जल्द सर्वे कराकर इन क्षेत्रों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जाए, ताकि वर्षों से उपेक्षित आदिवासी समुदाय को उनका अधिकार मिल सके।_

इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि यदि सरकार इस मांग को गंभीरता से स्वीकार करती है, तो आदिवासी अंचल के विकास को नई दिशा मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हजारों लोगों को राहत मिल सकेगी।_

See also  सैलाना/विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में तालाब निर्माण निरस्त करवाने के लिए सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप : क्षेत्र के विकास का भी उठाया मुद्दा -मंत्री प्रहलाद पटेल बोले तालाब क्यों शिफ्ट किए गए, मामले की होगी जांच
Share This Article
रतलाम पिछले 15 वर्ष से पत्रकारिता का कार्य सक्रिय आज का दिन न्यूज जिला ब्यूरो चीफ, बीबीस टाइम्स इन प्रबंध संपादक,दैनिक समाचार पत्र में कार्य चुके हैं वर्तमान में आज का दिन न्यूज, शब्द ब्रह्मास्त्र पेपर एमपी में कार्य देखे रहे हैं