भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम/02 मार्च भक्ति में जप तप से भी ऊपर सुमिरन है, जो साधक सुमिरन करता है, वह प्रभु भक्ति में लीन हो जाता है। गोपियां कहती हैं कि हमारा सुमिरन योग ही हमें श्री कृष्ण से मिलवाता है। श्री कृष्ण की भक्ति से प्रेम होता है, यह प्रेम जीव मात्र के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के लिए है। प्यार का पहला अक्षर ही अधूरा है, इसलिए जीवन में प्रेम होना चाहिए। श्रीकृष्ण यही सुंदर संदेश देते हैं।
यह बात रामसनेही संत हरिराम महाराज ने सवारियां मंदिर के पीछे करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कही कथा में भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का सुंदर प्रसंग झाकियों के माध्यम से बताया गया। संत श्री के अनुरोध पर महापौर प्रहलाद पटेल ने राधा कृष्ण का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। यह कथा खाचरोद गुरुकुल के बच्चों की सहायतार्थ है।
अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, सोनू यादव, सनातन धर्म सभा और महारुद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनिल झालानी, रामचंद्र शर्मा, निर्मल कटारिया, बलवीर सिंह पवार, जलज सांकला, जलज शर्मा ने भी पोथीपूजन कर धर्म लाभ लिया।
इसी प्रकल्प में कथा के दौरान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी द्वारा 51,000 रुपये, सनातन धर्म सभा के रामचंद्र शर्मा द्वारा 11,000 रुपये, श्रीमती पप्पू सरवन और शुभम सरवन द्वारा 5,000 रुपये, राजकुमार विनोदिया द्वारा 5,101 रुपये, अरुणा सतीश चंद्र यादव द्वारा 21,000 रुपये की राशि गुरुकुल सहायतार्थ प्रदान की गई। साथ ही अन्य राशियां गुप्त रूप से दी गईं।
कथा के दौरान श्री महात्मा ज्योति बा फुले फूल बाजार के समस्त व्यापारियों ने पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किया, जिनमें प्रमुख रूप से संरक्षक शिवलाल भाटी, अध्यक्ष तेजपाल रेडा, धर्मेंद्र कछावा, गोविंद माली, दामोदर भूतिया, विष्णु दगदी, नीलेश भाटी, अभिषेक रेना आदि उपस्थित थे। साथ ही सनातन धर्म महासभा द्वारा भी संत श्री का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से अनिल झालानी, नवनीत सोनी, रामचंद्र शर्मा, ब्रजेश मेहता, चेतन शर्मा, राधावल्लभ पुरोहित आदि उपस्थित थे। वीर सावरकर हेल्थ क्लब द्वारा भी संत श्री का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
शाम को भगवान पुराण की आरती संपन्न हुई, जिसमें घिसी बाई पटेल, सरसती पटेल, चेतन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, तुलसी पटेल, रिना पटेल, अनूप स्वामी आदि ने आरती का लाभ लिया। कल अंतिम दिवस पर कथा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रहेगी, उसके बाद विशाल भंडारा कथा स्थल पर रहेगा। धर्मसभा का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया।
