AAJ24

[state_mirror_header]

दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट : चौथे दिन हुए चार रोमांचक मुकाबले ; आरपीएफ,जीआरपी और इंजीनियरिंग की टीमे विजयी हुए

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260314 WA0121

- Advertisement -

रिटायर्ड रेल कर्मचारियों के बीच फ्रेंडली मैच भी आयोजित हुआ

IMG 20260314 WA0122

रतलाम 15 मार्च वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व.दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रेलवे खेल मैदान पर आयोजन किया जा रहा है शनिवार को चौथे दिन पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान एवं कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव रावत मुख्य अतिथी रहे

IMG 20260314 WA0120

मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने साथ में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करवाकर मैच की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया l सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया तीसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए पहला मैच आरपीएफ और ब्रिज के बीच खेला गया जिसे आरपीएफ ने 80 रन से जीता । राजेंद्र मेन ऑफ द मैच रहे

दूसरा मैच में दाहोद टीम के नहीं आने से टीआरओ को वॉक ओवर दिया गया

तीसरा मैच जीआरपी और टेलीकॉम के बीच खेला गया जिसे जीआरपी ने 18 रन से जीता l धर्मेंद्र मेन ऑफ द मेच रहे

चौथा मैच इंजीनियरिंग और उज्जैन के बीच खेला गया, जिसे इंजीनियरिंग ने 4 विकेट से जीत लिया । नमोनारायण मैन ऑफ द मैच रहे । इसके पश्चात रिटायर्ड कर्मचारियों की संस्था पीएआए ए एवं पीएआर बी के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया जिसे ए टीम ने जीता साथ ही इस उम्र में खेलते हुए फिटनेस और मजबूत इच्छाशक्ति का संदेश दिया जिसमें अशोक भाना बना हुआ मैच रहे

आज रविवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे पहला मैच 8 बजे जीआरपी और आरपीएफ के बीच,दूसरा मैच 10 बजे सीएनडडब्लू और सिग्नल के बीच,तीसरा मैच 12 बजे अकाउंट्स और पर्सनल के बीच, चौथा मैच 2 बजे इंजीनियरिंग और टीआरओ के बीच खेला जायेगा।

See also  मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की बैठक संपन्न : अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार शरदजोशी ;जनता की आवाज बनेगे पत्रकार -राजेश जैन

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, पीएआर सचिव रफीक मंसूरी,सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी,शाखा सचिव दीपक गुप्ता, संजय कुमार, बापी चौधरी, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी,युवा अध्यक्ष अशोक टंडन,मोहित टांक,रूपसिंह बघेल, छोटूलाल लश्कर,यशवंत कैथवास सहित अन्य मौजूद रहे l

Share This Article