Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली इलाज की नई उम्मीद, एम्स रायपुर में भर्ती

Priyanshu Ranjan

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने फोन कर जाना स्वास्थ्य का हाल

रायपुर, 10 सितंबर 2026।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर उपचार की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनसे दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने शशिकांत के इलाज के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।

2016 के सड़क हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

शशिकांत वर्ष 2016 में हुए एक सड़क हादसे के बाद से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। हादसे के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी।

परिवार द्वारा लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया गया, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। ऐसे में मुख्यमंत्री की पहल पर एम्स रायपुर में उपचार मिलने से शशिकांत और उनके परिवार को बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

See also  MP News/प्रहलाद बघेले को बनाया हिन्दू महासभा ने ग्वालियर जिला अध्यक्ष : युवक हिन्दू महासभा ने किया स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती पर नमन

मुख्यमंत्री का फोन बना परिवार के लिए बड़ा संबल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर बातचीत और तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिलने के बाद शशिकांत ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर स्वास्थ्य का हाल पूछना, एम्स में उपचार की व्यवस्था कराना और 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करना उनके और उनके परिवार के लिए बड़ा संबल है।

Share This Article