Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG BREAKING : घर में घुसा हाथी, तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

Aaj 24
By Aaj 24

धमतरी. छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. आज फिर हाथी ने तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला. यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है. कमार परिजन घर में सो रहे थे. इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

- Advertisement -
See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण, घबराने की नहीं है आवश्यकता
Share This Article